JharkhandPalamu

पलामू : मत्स्य पदाधिकारी निलंबित, योजनाओं की स्वीकृति और भुगतान के एवज में घुस लेते वीडियो हुआ था वायरल

Palamu : पलामू के मत्स्य पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार बिन्हा को निलंबित कर दिया गया है. मत्स्य पदाधिकारी के निलंबन से संबंधित पत्र जारी किया गया है. राज्यपाल के आदेश से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अपर निदेशक सह अपर सचिव अंजनी कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की है.

बताते चलें कि मत्स्य पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार बिन्हा के द्वारा कार्यालय कक्ष में सरकारी योजनाओं की स्वीकृति और भुगतान के एवज में लाभार्थियों से नकद राशि लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था.

इससे संबंधित शिकायत भारतीय युवा कांग्रेस के पलामू जिला उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह और कांग्रेस सहकारिता विभाग के चेयरमैन राहुल सिंह ने की थी.

इसे भी पढ़ें:Assembly Election Result 2022: व‍िधानसभा चुनावों के पर‍िणाम से झारखंड के भाजपाई भी जोश में, रघुवर ने की ये खास भव‍िष्‍यवाणी

दोनों युवा नेताओं ने कहा था कि शिकायत के बाद भी जिले के अधिकारियों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. दोनों ने 12 मार्च से आंदोलन की चेतावनी दी थी.

मामले में मंत्री बादल पत्रलेख ने संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया.
अपर निदेशक सह अपर सचिव के पत्र में कहा गया है कि वायरल वीडियो राज्य सरकार को उपलब्ध कराया गया था.

इसे भी पढ़ें:पेटरवार दुष्कर्म मामलाः एसपी चंदन झा न कोयला के काले कारोबार पर कस पा रहे हैं नकेल, न ही लॉ एंड ऑर्डर पर है पकड़

इस प्रसंग में वीडियो एवं पूरे प्रकरण की जांच की गयी तो स्पष्ट हुआ कि मत्स्य पदाधिकारी द्वारा सरकारी योजनाओं में स्वीकृति-भुगतान के लिए अवैध रूप से राशि ली गयी थी.

ऐसे में उनके खिलाफ झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 की कंडिका 9.1 के आलोक में निलंबन की कार्रवाई की गयी. मत्स्य पदाधिकारी के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई करने का निर्णय अलग से लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:विधानसभा परिसर में लगे ‘यूपी में का बा…, बाबा बा… बाबा बा…’ के नारे

Related Articles

Back to top button