
Palamu: लंबे समय के बाद पलामू जिले में शुक्रवार को पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जंगल में यह भिड़ंत हुई. पुलिस को मौके से हथियार समेत कई सामान मिले हैं.
पुलिस मौके पर सर्च अभियान चला रही है. घटनास्थल मनातू थाना से 8 किलोमीटर दूर मध्या और टंडवा के बीच है. सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा भी मनातू पहुंचे.
इसे भी पढ़ें- IHS ने कहा- कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से Economy के और नीचे जाने का जोखिम
सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों ने की फायरिंग
मनातू के मध्या और टंडवा के बीच जंगल में टीपीसी (टीएसपीसी) उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम ने सर्च अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस को देखकर टीपीसी उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी.
मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी मौके से भाग निकले. बाद में पुलिस की ओर से मौके पर चलाए गये सर्च अभियान में हथियार समेत अन्य सामान बरामद किये गये.
इसे भी पढ़ें- 15 जून से एक बार फिर से देश भर में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन? जानें सच्चाई
SDPO ने की मुठभेड़ की पुष्टि
लेस्लीगंज के एसडीपीओ अनूप बड़ाइक ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अहले सुबह मुठभेड़ हुई. मनातू के मध्या और टंडवा के बीच के जंगल में टीपीसी उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना पर झारखंड पुलिस और झगुआर की टीम सर्च अभियान पर निकली थी.
इसी बीच पुलिस को देखकर उग्रवादियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गयी. दोनों ओर से मुठभेड़ हुई. कई राउंउ गोलियां चली. इस दौरान कई सामान बरामद किये गये. टीम के पहुंचने पर स्पष्ट होगा कि मौके से क्या-क्या मिला?
इसे भी पढ़ें- ‘KISS’ कर करता था कोरोना का इलाज, खुद तो मरा असलम बाबा, 23 को कर गया संक्रमित




