
Palamu : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में सोमवार की शाम जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में कांग्रेस, भाकपा, भाकपा माले सहित अन्य राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शन किया गया. बाद में छहमुहान पर केंद्र की मोदी सरकार और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया.
विदित हो कि यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है.
किसानों की हत्याकांड के खिलाफ छहमुहान पर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करते हुए मोदी और योगी सरकार का पुतला दहन किया.
विरोध प्रदर्शन में मोर्चा में शामिल विभिन्न जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने किसान विरोधी और किसानों की हत्यारी सरकार के खिलाफ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की. भाजपा के मंत्री के बेटे को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की.
इस प्रदर्शन में शामिल संगठनों में इप्टा, प्रलेस, पीयूसीएल, भाकपा, झारखंड जन संग्राम मोर्चा, दिहाड़ी मजदूर यूनियन, पिछड़ा वर्ग महासभा, झारखंड क्रांति मंच, एससी एसटी ओबीसी एवं माइनॉरिटी एकता मंच, फूलन देवी विचार मंच, भाकपा माले, भाकपा माले रेड स्टार, हूल झारखंड क्रांति दल के प्रतिनिधियों शामिल थे.
इसे भी पढ़ें:32 साल पुराने मामले में पप्पू यादव बरी, मधेपुरा विशेष कोर्ट का फैसला
कांग्रेसियों ने फूंका योगी का पुतला
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार की शाम छहमुहान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया. नेतृत्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन उर्फ बिट्टू पाठक ने किया.
पुतला दहन से पूर्व कांग्रेसियों ने योगी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की एवं प्रदर्शन किया. साथ ही लखीमपुर खीरी कांड की निंदा की.
पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, ईश्वरी प्रसाद सिंहख् शमीम अहमद राईनख् जितेंद्र कमलापुरीख् सुधीर चौबे, नफीस खान, नसीम खान, पूर्णिमा पांडे, अरविंद पासवान, अजय साहू, राजेश चौरसिया, सत्येंद्र सिंह, विद्या सिंह चेरो, चिंतामणि तिवारी, दयाशंकर तिवारी, छोटू पाठक, गोपाल सिंह, विभूति नारायण पाठक, साकेत सिंह, मुकेश सिंह, रविंद्र शुक्ला, विनोद पाठक, शशांक सुमन, मुन्ना खान आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें:हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को लालपुर थाने की पुलिस चार दिन बाद भी नहीं सुलझा सकी




