
Ranchi : रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को 84.64 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हुआ, जो कि पिछले चुनाव की अपेक्षा 0.76 प्रतिशत कम है. सत्र 2019-21 चुनाव के दौरान 1966 वोटरों में से 1679 ने मतदान किया था, जबकि इस बार 2155 मतदाताओं में से 1824 मतदाताओं ने मतदान किया. चुनाव कमेटी के द्वारा मंगलवार को रिजल्ट की घोषणा की जायेगी. ऐसे में कल सुबह 10 बजे मतगणना शुरू होगी जो देर रात तक चलेगी,जो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी.
इसे भी पढ़ें:स्मार्ट सिटी : हर 400 मीटर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध होगी
आधे घंटे देर तक चली वोटिंग
आरडीबीए सत्र 2021-23 के नयी कार्यसमिति चुनाव के लिए जिला बार एसोसिएशन भवन रांची में आधे घंटे देर तक चली. शाम 5 बजे तक 83.52 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. ऐसे में वोटिंग शाम 5:30 बजे समाप्त हुई.
इसे भी पढ़ें:32 साल पुराने मामले में पप्पू यादव बरी, मधेपुरा विशेष कोर्ट का फैसला
78 प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला
- अध्यक्ष पद – एसपी अग्रवाल, रश्मि कात्यायन एवं अरविद कुमार मित्रा
- उपाध्यक्ष पद – अनिल पराशर, बीके राय, मन मोहन कुमार, प्रभु नाथ प्रसाद एवं राजेंद्र प्रसाद गुप्ता
- महासचिव पद – संजय कुमार विद्रोही, अमर कुमार, अनिल कुमार कंठ, आशीर्वाद बेदिया, काली चरण साहू,
- अशोक कुमार, मो. काफिल-उर-रहमान, रवींद्र लाल एवं शुभ नारायण दत्ता
- कोषाध्यक्ष पद – प्रीतांशु कुमार सिंह, मुकेश कुमार केशरी, कुमुद रंजन प्रसाद एवं योग रंजन मुखर्जी
- सहायक कोषाध्यक्ष – दीनदयाल सिंह, अमरेंद्र नाथ त्रिवेदी, अमित कुमार तिवारी, रंजीत महतो एवं सत्यम कुमार
- संयुक्त सचिव (प्रशासन) – पवन रंजन खत्री, अभिषेक कुमार भारती एवं भरतचंद्र महतो
- संयुक्त सचिव (पुस्तकालय)- रतीश रोशन उपाध्याय, प्रदीप कुमार चौरसिया, अभय मिज, अरविद कुमार सिन्हा, बिनोद कुमार सिंह, जगदीश चंद्र पांडेय, प्रेमचंद कुमार मेहता, श्रवण कुमार एवं सुधीर कुमार सिन्हा
- कार्यकारिणी समिति सदस्य (नौ पदों के लिए)- सुरोजीत कुमार रॉय, वीरेंद्र कुमार, कल्याण कुमार देवघरिया, प्रिया रंजन कुमार, राम कृष्ण भगत, मानकी उजिया, परवेज अख्तर, ज्योति आनंद, रीना कच्छप, विद्या ज्योत्सना उड़िया, सोसान नाग, आरती ललन गुप्ता, इलारानी सहाय समेत 40 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है.
इसे भी पढ़ें:हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को लालपुर थाने की पुलिस चार दिन बाद भी नहीं सुलझा सकी




