JharkhandPalamu

पलामू : 12 घंटे से गायब युवक की रेलवे पटरी किनारे मिली लाश, हत्या का आरोप

Palamu : डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे बिस्फुट्टा के समीप रेलवे लाइन के किनारे से शुक्रवार की सुबह एक युवक की लाश बरामद की गयी. युवक की पहचान शहर थाना क्षेत्र के निमियां निवासी सुमित कुमार चंद्रवंशी उर्फ गुड्डून के रूप में हुई. युवक कल देर शाम अपने घर से निकला था. रात को घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी. इसी बीच उसकी लाश देखी गयी.

बिस्फुट्टा के समीप रेलवे लाइन के किनारे शव देखे जाने के बाद आस पास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरूण कुमार महथा ने बताया कि सुमित की मौत एक्सीडेंटल लगती है. लगता है किसी ट्रेन से सिर में चोट लगने के बाद वह नीचे गिरा होगा.

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur Big News : एडमिशन के नाम पर फीस वृद्धि को लेकर शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों को भेजा नोटिस

उसका जूता पैर से निकलकर दूर गिरा हुआ मिला है. पुलिस फिलहाल दुर्घटना में मौत मान कर चल रही है, लेकिन परिजनों का आवेदन मिलने पर उस दिशा में कार्रवाई की जायेगी.

इधर, बिस्फुट्टा के समीप रेलवे लाइन के किनारे से सुमित की लाश मिलने के बाद परिजन सहित दर्जनों लोग एमआर एमसीएच पहुंचे. पिता राजेन्द्र राम सहित अन्य ने आरोप लगाया कि सुमित की मौत एक्सीडेंटल नहीं है, बल्कि उसकी हत्या की गयी है.

इसे भी पढ़ें :पीएमजीएसवाइ : पहले, दूसरे फेज की भी योजनाएं पूरी नहीं हुईं, 1000 किमी सड़क नहीं बनी

सिर पर पत्थर से प्रहार कर उसे मार डाला गया है. परिजनों ने बताया कि पुलिस सुमित के मोबाइल को खंगाल कर आरोपियों का पता लगाये.

परिजनों ने कहा कि सुमित इलेक्ट्रिक वायरिंग का काम करता था. कल शाम 6 बजे घर से निकला था. 8.30 बजे तक उसे उसके दोस्तों के साथ देखा गया था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा.

रात से ही उसकी खोजबीन की जा रही थी. रेड़मा के सुरेश सिंह चौक के पास रहने वाली एक महिला भी अस्पताल पहुंची थी और वह सुमित के शव को देखने की बात कह रही थी. मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने रघुवर पर किया पलटवार, कहा- इनके कार्यकाल में कंबल, नमक और खाने के प्लेटों तक की हुई है चोरी

Related Articles

Back to top button