Corona_UpdatesJharkhandLead NewsPalamu

पलामू: मंद होने लगी कोरोना की रफ्तार, 2675 की जांच के बाद मात्र 10 संक्रमित, बचे हैं 130 सक्रिय मरीज

PALAMU : पलामू जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार मंद होने लगी है. हर दिन 2 हजार या इससे अधिक की जांच की जा रही है, लेकिन संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. यह सुखद संकेत है, लेकिन ऐसे में लापरवाही नहीं करनी चाहिए. सरकारी गाइडलाइन को अपनाने और टीकाकरण पर ध्यान देने की जरूरत है.
पलामू जिले से एक बार फिर कोरोना संक्रमण का आतंक दूर होने लगा है. पिछले सप्ताह की अपेक्षा अब जिले में कोरोना के मामले 20 प्रतिशत हो गए हैं. मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल समेत जिले भर के तमाम सरकारी केंद्रों पर शनिवार को 2675 लोगों की कोरोना की जांच की गई.

इसमें 10 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई. नए संक्रमितों में विश्रामपुर के चार, चैनपुर के दो व मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के चार लोग शामिल हैं.

जिले में 24 घंटे के भीतर 36 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है. जिले भर में कुल सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या अब मात्र 130 रह गयी है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में 37 फीसदी से भी अधिक बर्बाद हुए कोरोना के टीके, टीकों की बर्बादी अक्षम्य अपराध : दीपक प्रकाश

7505 की जांच के बाद 45 संक्रमित-185 डिस्चार्ज

पिछले मंगलवार से शुक्रवार तक 7505 की जांच की गयी, जिसमें मात्र 45 संक्रमित मिले. इस अवधि में 185 रोगियों ने कोरोना को हराया. मंगलवार को 2519 की जांच की गयी, जिसमें 15 रोगी मिले, जबकि 68 ठीक हुए.

इसी तरह गुरूवार को 2960 की जांच के बाद मात्र 08 रोगियों की पुष्टि हुई, जबकि 48 ठीक घोषित किए गए. इसी तरह शुक्रवार को 2026 की जांच में 22 कोरोना संक्रमित पाए गए और 48 रोगियों को डिस्चार्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें:MP में अब हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने किया ट्वीट

Related Articles

Back to top button