
Raipur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के 15 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. कांकेर जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जगजीवन राम उइके ने बुधवार को बताया कि कांकेर जिले में बीएसएफ के 15 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें से एक जवान में मंगलवार शाम को और 14 जवानों में देर रात संक्रमण की पुष्टि हुई.
इसे भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: पहली बार पेट्रोल से महंगा डीजल, जानें क्या है आज का भाव
राज्य में कुल 26 जवानों को कोरोना
उइके ने बताया कि 10 जवान जिले के बांदे में और अन्य जवान अंतागढ़ के पृथक-वास केंद्र में थे. जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. राज्य में सीमा सुरक्षाबल के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक बीएसएफ के 26 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें से छह जवानों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है.
अधिकारियों ने बताया कि जिन 15 जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें से सात जवान 132वीं बटालियन के, पांच 17वीं बटालियन के, दो 82वीं बटालियन के और एक जवान 167 बटालियन का है.
इसे भी पढ़ें- रांची में भी 2400 रुपये में हो रहा कोरोना टेस्ट, चार की जगह एक ही लैब ने कम की रेट
छुट्टी के बाद अलग-अलग राज्यों से आये थे ये जवान
उन्होंने बताया कि सभी जवान छुट्टी के बाद पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार समेत अलग-अलग राज्यों से आये थे. जवानों के लौटने के बाद उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षाबल के जवान नक्सल विरोधी अभियान में शामिल हैं.
राज्य में मंगलवार तक 2,385 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में 846 संक्रमित लोगों का इस समय इलाज किया जा रहा है तथा 1,527 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित 12 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें- भारत में पिछले 24 घंटे में Corona के रिकॉर्ड 16 हजार के करीब नये केस, 4.5 लाख के पार आंकड़े





477505 607713Its amazing as your other articles : D, appreciate it for putting up. 578580