JharkhandPalamu

पलामू : फोन टैपिंग के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Palamu : फोन टैपिंग मामले के विरोध में मंगलवार को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेदिनीनगर में प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष जैस रंजन उर्फ बिट्टू पाठक ने किया. केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और कई आरोप लगाए.

मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि बड़ा ही दुर्भाग्य है इस देश में, अब लोगों के फोन भी टेप किए जा रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले ऐसे कार्य करवा के नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह ने नीचता का परिचय दिया है.

लोकसभा चुनाव के समय कहा करते थे, हमारे प्रधानमंत्री 18-18 घंटे कार्य करते हैं, अब समझ में आया 18 18 घंटे क्या काम किया करते थे. वे 18 घंटे जासूसी की टेप सुना करते थे.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट की फटकार के बाद चला बुलडोजर, कई लोग हुए बेघर

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अपने लाभ के लिए किसी का फोन टेप करवाना, पूरी तरीके से निंदनीय है. राहुल गांधी पर निगरानी करने की योजना ऐसे समय पर बनाना, जब वे विपक्षी कांग्रेस के अध्यक्ष थे और नरेंद्र मोदी के खिलाफ साल 2019 के आम चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे. पूरी चुनावी प्रक्रिया की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि इस तरह की निगरानी राहुल गाँधी या किसी भी विपक्षी नेता या फिर किसी भी नागरिक की गई है, तो यह बिल्कुल ही गैरकानूनी और निंदनीय है. यह हमारे देश की लोकतांत्रिक नींव पर हमला है.

इसे भी पढ़ें NH-33: रांची-रड़गांव सेक्शन में अभी भी रैयतों के बीच 44 करोड़ नहीं बंटे, रुका है काम

इसकी गहन जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें सजा दी जाए. झारखंड में भाजपा के नेता पाप का घड़ा पटक रहे हैं और सबसे ज्यादा पापी उनके पार्टी ही में है.

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, विधानसभा प्रभारी शमीम अहमद राइन, जितेंद्र कमलापुरी, राजेंद्र अग्रवाल, सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, नसीम खान, नफीस खान, ईश्वरी सिंह, अरविंद पासवान, जतरू उरांव, विद्या सिंह चेरो, सूर्यांश प्रताप सिंह, रूद्र शुक्ला, रामानंद पाठक, सागर दास, मणिकांत सिंह, सौरभ पांडे, देवांग शुक्ला, विनोद पाठक, मुकेश सिंह, शशांक सुमन, हर्ष साहनी, अमित कुमार पांडे, संजय कुमार यादव, साकेत सिंह शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :पेगासस पर पॉलिटिक्सः रामेश्वर ने कहा-खतरे में है प्राइवेसी, बाबूलाल का भ्रम के सहारे राजनीति करने का आरोप

Related Articles

Back to top button