
Ranchi : रांची पुलिस ने बकरीद की सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च किया. इसके जरिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन कराने के लिए मुस्तैदी का संदेश दिया. अरगोड़ा, डोरंडा, मेन रोड, लोअर बाजार सहित कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और लोगों से घरों में रहने की अपील की.
साथ ही बकरीद की नमाज घरों में ही अदा करने की अपील की गयी. रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए बकरीद मनाये. ताकि इस कोरोना महामारी से जंग जीती जा सके.
इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट की फटकार के बाद चला बुलडोजर, कई लोग हुए बेघर




