JharkhandRanchiTOP SLIDER

झारखंड में एक करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन

Ranchi: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद मामलों में अब काफी कमी आ गई है. टीकाकरण अभियान पूरे राज्य में तेज गति से चल रहा है. गुरुवार को कोरोना वायरस रोधी टीके लगाने की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई.

 

इसे भी पढ़ें :बिहार पुलिस में दरोगा-सार्जेंट के 2213 पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 दिसंबर को

 

राज्य में अबतक 1,00,05,289 लोगों को टीका लगाया गया है.  24 जिलों में 80,89,638 लाख लोगों को पहली डोज़ लगाई जा चुकी है जबकि 19,15,651 लाख लोगों को सेकंड डोज लगी है. 18 से 44 साल वाले 1,57,34,635  लोग हैं. जिनमें से 39,36,043 लोगों को कोरोना की एक डोज और 2,35,799 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है. वहीं 45 प्लस के 20,53,131 को पहली डोज़ और 7,00,729 लोगों को सेकंड डोज़ लगी. 60 प्लस के 15,28,741 को पहली डोज़ और 5,69,315 को सेकंड डोज़ लग चुकी है. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई.

 

 

Related Articles

Back to top button