
Chhapra : जिले की पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के पूछताछ में चारों बदमाशों ने कबूल किया है कि अब तक उन्होंने दो दर्जन से अधिक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. यह कार्रवाई जिला पुलिस और एसटीएफ के द्वारा संयुक्त रूप से गई है. गिरफ्तार अपराधियों में डब्लू सिंह, राकेश नट, गोल्डन सिंह शामिल हैं. वहीं इनके साथ चोरी के गहने खरीदने वाले दुकानदार सुनील कुमार को बनियापुर पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. इन अपराधियो के पास से देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 4 मोबइल फोन, 400 ग्राम चांदी के आभूषण, 27 ग्राम सोने के आभूषण और मढौरा लूट का एलईडी टीवी बरामद किया है. एसपी ने बताया कि यह अपराधी रोड पर छिनतई के साथ डकैती और लूट के घटना को अंजाम देते है. आम तौर पर यह सभी बनियापुर, जलालपुर, इसुआपुर, मढौरा, भेल्दी, पानापुर थाना में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते थे.
इसे भी पढ़ें : पटना हाइकोर्ट के जज और कर्मचारी कोरोना संक्रमित, कल से वर्चुअल सुनवाई




