Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: सीएसपी से 80 हजार की लूट, विरोध करने पर संचालक पर फायरिंग

Palamu : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में सोमवार की शाम एक ग्राहक सेवा केन्द्र में लूटपाट की घटना हुई. बाइक सवार तीन अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की पिटायी करते हुए 80 हजार नगद, मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक बॉयोमैट्रिक मशीन लूट ली. विरोध करने पर संचालक की रॉड से पिटायी की गयी. बाद में फायरिंग भी की गयी, जिससे संचालक बाल बाल बच गया. छर्रा लगने से संचालक जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिए एआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार शाम करीब 7 बजे के आस पास घटना हुई. शाहपुर ग्रामीण बैंक के समीप एक बाइक से तीन अज्ञात अपराधकर्मी पहुंचे और ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें:बिहार के ब्राह्मण नेता ने पूर्व सीएम मांझी का सिर काट कर लाने पर घोषित किया 21 लाख इनाम

विरोध करने पर संचालक राकेश कुमार जायसवाल के ऊपर गोली चला दी. गोली कनपटी से होते हुए निकल गयी, लेकिन छर्रा लगने से संचालक का चेहरा झुलस गया. घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार की शाम 7 बजे संचालक राकेश कुमार सेवा केंद्र को बंद कर रहे थे. इसी बीच एक उजला रंग की अपाची मोटरसाइकिल से तीन अज्ञात लोग केंद्र में घुसे और लूटपाट करने लगे.

इसे भी पढ़ें:ये है दुनिया का सबसे आलसी जानवर, पेड़ पर उल्टा लटक कर गुज़ार देता है ज़िंदगी लेकिन बेहतरीन तैराक भी है ये

इसका विरोध करने पर संचालक की पिटाई की गई. इसी क्रम में लगभग 80 हजार नगद, दो लैपटॉप, एक मोबाइल और एक बॉयोमैट्रिक मशीन लूटकर भागने लगे, तभी संचालक द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया.

तभी अपराधियों ने उसके ऊपर गोली चला दी. गोली कनपटी से होते निकल गई. भागने के क्रम में सेवा केंद्र में लगे कैमरा का चिप्स मेमोरी भी अपराधियों ने निकाल लिया है. पुलिस ने घायल राकेश कुमार को मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand News : भवन निर्माण विभाग के 21 Junior Engineers का तबादला

Related Articles

Back to top button