JharkhandPalamu

Palamu : मेदिनीनगर मुख्य बाजार से 2.60 क्विंटल पॉलिथीन जब्त, दो दुकानदारों को लगाया गया 1.30 लाख का जुर्माना

Palamu : प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ मेदिनीनगर नगर निगम की ओर से एक बार फिर मुख्य बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की गई. मुख्य बाजार के गुड़ पट्टी में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की दोपहर दो दुकानदारों की गोदाम में छापामारी की. इस क्रम में दो क्विंटल 60 किलो पॉलिथीन बरामद हुई. भारी मात्रा में प्लास्टिक मिलने पर नगर निगम की ओर से दोनों दुकानदारों पर एक लाख 30 हजार का जुर्माना लगाया गया है.

नगर निगम को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजार क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन की बिक्री की जा रही है. सूचना के आलोक में नगर निगम की ओर से प्रशिक्षु नगर आयुक्त गौरव कुमार, जयपाल सिंह एवं अरविंद प्रसाद अग्रवाल, सिटी मैनेजर दिलीप कुमार, उपेन्द्र कुमार, तहसीलदार पवन कुमार, जमादार इश्तेयाक शाह और टीओपी वन के प्रभारी रेवाशंकर राणा की टीम ने गुड़ पट्टी में घनश्याम प्रसाद एवं मोती प्रसाद के गोदाम में छापामारी की.

इस दौरान दोनों गोदाम से क्रमशः दो क्विंटल 10 किलो एवं 50 किलो पॉलिथीन बरामद हुई. भारी मात्रा में पॉलिथीन मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों ने दोनों दुकानदारों को क्रमशः एक लाख पांच हजार एवं 25 हजार का जुर्माना लगाया. साथ ही आगे से पॉलिथीन की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी है.

इसे भी पढ़ें – सेलिब्रेशन हॉल के मालिक को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, कोर्ट ने निगम द्वारा सेलिब्रेशन को सील किए जाने को सही ठहराया

Related Articles

Back to top button