ChaibasaJamshedpurJharkhandJharkhand Panchayat

Jamshedpur : गंगामुनी हांसदा बनी डुमर‍िया की प्रखंड प्रमुख, पोमा मार्डी को मि‍ली मात, चैतन मुर्मू  बने उप प्रमुख

Ghatshila : गंगामुनी हांसदा डुमर‍िया प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने में कामयाब हो गई हैं. उन्‍होंने प्रत‍िद्वंद्वी पोमा मार्डी को श‍िकस्‍त दी. डुमरिया प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक की देखरेख में हुआ. प्रखंड प्रमुख पद की प्रत्‍याशी पलासबोनी की पंचायत सम‍ित‍ि सदस्‍य गंगामुनी हांसदा को 7 जबक‍ि केंदुआ पंचायत की पंचायत समि‍त‍ि सदस्‍य पोमा मार्डी को 5 मत मि‍ले. इस तरह झामुमो समर्थित गंगामुनी हांसदा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पोमा मार्डी को 2 मतों से पराजित कर प्रमुख की कुर्सी पर काब‍िज हुई.

उप प्रमुख के पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे. झामुमो समर्थ‍ित चैतन मुर्मू, हरकुलिस तियु एवं श्रीमती पार्वती हेम्ब्रम ने नामांकन पत्र दाखिल किया. चैतन मुर्मू को 6, हरकुलिस तियु को 5 एवं पार्वती हेम्ब्रम को 1 मत प्राप्त हुआ. उप प्रमुख पद पर चैतन मुर्मू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरकुलिस तियु को हराकर जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें-Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन ज‍िलों में होगी बार‍िश, ठनका से रहें बचकर, मौसम व‍िभाग ने जारी क‍िया ALERT

Related Articles

Back to top button