
Pakur: कोविड सेंटर से भागे तीनों कैदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि एक फरार हुए कैदी को पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था. जबकि दो अन्य फरार कैदी को पुलिस ने रामपुरहाट रेलवे स्टेशन से रविवार की देर रात गिरफ्तार किया.
दोनों कैदी जमशेदपुर भागने की फिराक में थे. बताया जा रहा है कि दोनों कैदियों को पुलिस ने गोली मारने की चेतावनी दी थी. इसके बाद दोनों कैदियों ने सरेंडर कर दिया.
इसे भी पढ़ें- कर्नाटक के CM बी एस येदियुरप्पा Corona वायरस से संक्रमित
कोविड़ सेंटर से फरार हुए थे तीनों कैदी
पाकुड़ नगर थाना के सामने मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स कोविद सेंटर से शनिवार की रात तीन सजायाफ्ता कैदी भाग गये थे. पाकुड़ जेल में बंद इन कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड़ सेंटर में शिफ्ट किया गया था. एक कैदी को रविवार को ही पकड़ लिया गया था.
तीनों कैदी शनिवार की रात वेंटिलेटर से रस्सी के सहारे नीचे उतर कर भाग गये थे. रस्सी के सहारे नीचे उतरने के क्रम में एक कैदी गिर गया था. जिससे उसका पैर टूट गया. वह ऑटो में सवार होकर मुफस्सिल थाना की ओर भाग रहा था. तभी पुलिस टीम ने उसे अंजना गांव के पास पकड़ लिया.
इसे भी पढ़ें- बिहार: Corona संक्रमण के करीब 3 हजार नये केस, 10 मरीजों की मौत





Thanks so much for the blog post.
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
I really like and appreciate your blog post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.