BiharCorona_Updates

बिहार: Corona संक्रमण के करीब 3 हजार नये केस, 10 मरीजों की मौत

Patna: बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के करीब तीन हजार नये केस सामने आये हैं. जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हजार से पार हो गयी है. जबकि इस भयंकर बीमारी से मरने वालों की संख्या 300 से ज्यादा है.

5 दिनों में प्रतिदिन होने वाली जांच की संख्या दोगुनी

2,762 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 57,270 तक पहुंच गयी. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में इस घातक वायरस से 10 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 322 हो गयी.

विभाग के मुताबिक, पिछले पांच दिनों में प्रतिदिन होने वाली जांच की संख्या दोगुनी हो चुकी है. मौत के नये मामलों में से कैमूर में तीन, रोहतास में दो जबकि पटना, बक्सर, गया, सारण और सुपौल में एक-एक मरीज की मौत हो गयी.

विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक 36,637 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 20,311 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में अब तक 6.12 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है. एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 63.97 फीसदी है.

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button