
London : पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने माना कि विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले अंतिम लीग मैच में चमत्कार की जरूरत होगी.
इसे भी पढ़ेंःइंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली देश की दूसरी महिला होंगी निर्मला सीतारमण
जीत कर अपने अभियान को खत्म करना चाहेंगे : सरफराज
सेमीफाइलन में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ी जीत की जरूरत होगी. लेकिन अगर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की तो फिर टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी.
बांग्लादेश के खिलाफ पिछले चार मैचों में हार झेलने वाले पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि जाहिर है हम यहां हर मैच को जीतने के लिए आये हैं. हम अंतिम लीग मुकाबले को जीत कर अपने अभियान को खत्म करना चाहेंगे.
इसे भी पढ़ेंःआवास योजना का हाल बेहाल, झारखंड में 2022 तक गरीबों के लिए बनाने हैं 1,67,359 आवास, बने हैं मात्र 73,864
अगर अल्लाह ने चाहा तो चमत्कार हो सकता है
उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल के लिए जो जरूरत है हम वह करने की कोशिश करेंगे लेकिन हमें वास्तविकता के साथ रहना होगा. अगर अल्लाह ने चाहा तो चमत्कार हो सकता है.
सरफराज ने कहा कि यह ऐसा है कि आप 600, 500, 400 रन बनाये और फिर उसी पिच पर विरोधी टीम को 50 रन पर आउट कर दें तब आप 316 रन के जरूरी अंतर से जीत सकते है. अगर आपको लगता है कि यह संभव है तो हम कोशिश कर सकते हैं.




