Chaibasa

आदिवासी हो समाज युवा महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन

Chaibasa : पुराना चाईबासा बारीपोखरी चौक पर आदिवासी हो समाज युवा महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विभिन्न राजनीतिक दल की ओर से अभिनंदन किया गया. अगुवाई सरायकेला-खरसावां अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री शंकर सामड ने किया. पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी विमल सुब्रुई उर्फ हिटलर, पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम, जगदीश पाट पिंगुवा, ज्योति देवगम को सम्मानित किया गया. विभिन्न दल एवं गणमान्य लोगों ने युवा महासभा की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता अभियान के बारे में प्रशंसा करते हुए आगे समाजहित में गैर राजनीतिक एवं बिना भेद-भाव किये अच्छे प्रदर्शन करने के लिए सामाजिक मुद्दों को साझा किया.

मौके पर ये थे मौजूद

युवा महासभा केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ बबलू सुन्डी, उपाध्यक्ष इपिल सामड, महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, सेवानिवृत संगठन अध्यक्ष सुखलाल पुरती, महासभा महासचिव यदुनाथ तियु, महासभा कोषाध्यक्ष चैतन्य कुंकल, मदन बोदरा, शंकर सिदु, सिकंदर हेम्ब्रम, सिरका बानरा, सुतरी माई, मानी देवगम सहित कांग्रेस, भाजपा, जदयू के कार्यकर्त्ता व अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- कोल्हान के नए आयुक्त मनोज कुमार ने संभाला पदभार

 

Related Articles

Back to top button