
New Delhi : बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने विराट कोहली, महेंद्र सिंह धौनी, वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण के बारे में महत्वपूर्ण बात कही है. उनकी बात सुनकर कुछ लोग समर्थन तो कुछ लोग असहमति जता रहे हैं.
अक्सर अपनी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी इस बार क्रिकेट को लेकर चर्चा में हैं. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने यह बयान दिया था कि प्रधानमंत्री वित्तमंत्री, दोनों को ही अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं है. इससे पहले भी प्रधानमंत्री के अर्थशास्त्र पर ज्ञान को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी इस तरह के बयान दे चुके हैं.
कमाल की बात ये है कि अभी तक सुब्रमण्यम स्वामी के ज्यादातर बयान राजनीति से जुड़े रहते थे लेकिन इस बार उन्होंने क्रिकेट से जुड़ा हुआ बयान दिया है.
इसे भी पढ़ें :दुल्हा घर लेकर नहीं आया तो ससुराल में धरने पर बैठी दूल्हन, जानें पूरा मामला
इन्हें भी मिले भारत रत्न
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग को भारत रत्न मिलना चाहिए. स्वामी ने कहा कि जब सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न मिल सकता है तो अन्य खिलाड़ियों को भी मिल सकता है. इसके लिए उन्होंने चार क्रिकेटरों का नाम भी लिया. आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर भारत रत्न पाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. उन्हें 4 फरवरी 2014 में राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत रत्न से सम्मानित किया था.
इसे भी पढ़ें :सिमडेगा में व्यापारी की गोली मारकर हत्या




