Crime NewsJharkhandSimdega

सिमडेगा में व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Simdega : पाकरटांड थाना क्षेत्र के कुरुषकेला गांव में शनिवार सुबह अपराधियों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ बदमाश व्यापारी से लूटपाट करने आये थे. मृतक की पहचान भेलवाडीह निवासी जुगल मास्टर के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. सिमडेगा एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : सिमरिया BOI में 50 लाख का घोटाला, बैंक मैनेजर समेत तीन निलंबित

Related Articles

Back to top button