GarhwaJharkhandLead NewsNEWSPalamu

इस बार पंचायत चुनाव में पलामू रेंज में नहीं होगा हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल

Palamu: नक्सल प्रभावित जिले पलामू, लातेहार व गढ़वा जिले में इस बार पंचायत चुनाव में हेलीकॉप्टर का व्यवस्था नहीं है. जिससे इस बार पंचायत चुनाव नक्सल प्रभावित इलाकों में दिक्कत का समाना करना पड़ सकता है.पिछले कई चुनावों में पलामू रेंज के नक्सली हिट इलाकों में मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मतदान कराने के लिए भेजा जाता था.लेकिन इस बार पलामू ,गढ़वा, लातेहार के किसी भी इलाके में हेलीकॉप्टर से मतदान कर्मियों को नहीं भेजा जाएगा. पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार की शाम और शुक्रवार को मतदान के लिए रवाना होंगे. इस बार प्रशासनिक तंत्र पंचायत चुनाव के किसी भी चरण में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

झारखंड पुलिस के टॉप अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि इस बार पंचायत चुनाव में मतदान कर्मियों को पूरी सुरक्षा के साथ चुनाव कराया जाएगा.लेकिन इस बार लातेहार, गढ़वा के बूढ़ा पहाड़ और पलामू के बिहार के सट्टे हुए सीमावर्ती इलाकों में मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से इस बार नहीं भेजा जाएगा.पंचायत चुनाव में हेलीकॉप्टर नही होने कारण भी कोइ दिकत नही हो सकता है क्योंकि सुरक्षा बलों की मौजूदगी में माहौल बदला है .जिन इलाकों में मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से भेजा जाता था, उस इलाके में सीआरपीएफ और अन्य बलों की पहले से ही तैनाती की गई है. अति नक्सल प्रभावित इलाके में मतदान कर्मी पुलिस पिकेट या बूथ कलस्टर पर पहले जाएंगे और पूरे सुरक्षा के बीच रहेंगे, सुबह सुरक्षा बलों की मौजूदगी के साथ मतदान कराने के लिए वाहन के माध्यम से रवाना होंगे .

Related Articles

Back to top button