Uncategorized

फिल्म उद्योग में आप कभी रिटायर नही होते : खेर

मुंबई : दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया में आप कभी रिटायर नहीं होते। उन्होंने कहा कि इस उद्योग में आप लंबे समय तक अपने पैरो पर खड़े रह सकते हैं। 60 वर्षीय अभिनेता ने अपनी जिंदगी के लगभग तीन दशक फिल्म उद्योग को दिए हैं। अभिनेता ने ट्विटर पर कैंडिड चैट के दौरान अपना यह विचार साझा किया।

एक उपयोगकर्ता ने उनसे उनकी सेवानिवृत्ति योजना के बारे में सवाल किया तो अभिनेता ने कहा, “मेरे पेशे में आप रिटायर नहीं होते, आप भूला दिए जाते हैं, लेकिन चिंता मत करो मैं यहां लंबे समय तक रहूंगा।”

अनुपम खेर की शादी किरण खेर से हुई है। अनुपम ने कहा कि उनकी (किरण) ईमानदारी ने उनका दिल जीत लिया।

एक उपयोगकर्ता ने पूछा कि किरण खेर में सबसे ज्यादा आपको क्या पंसद है? इस पर उन्होंने कहा, “उनकी ईमानदारी।”

अनुपम ने अपने करियर में ‘सारांश’ से लेकर ‘द शौकीन्स’ जैसी कई फिल्में की हैं।

अनुपम ने 1984 में महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ से अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button