Lead NewsNationalWest Bengal

बंगाल में इलेक्शन रिजल्ट के बाद सियासी हिंसा का तांडव, अब तक 12 लोगों की हत्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ोन पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से की बातचीत

Kolkata : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के सामने आते ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़े पैमाने पर हिंसा की ख़बरें सामने आने लगी हैं. बीजेपी का आरोप है कि चुनाव में अप्रत्याशित जीत के बाद टीएमसी के समर्थकों ने जगह-जगह उसके पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले शुरू कर दिए हैं.

दूसरी ओर, टीएमसी ने इसे बीजेपी की अंतर्कलह का नतीजा बताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ोन पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से बातचीत में हिंसा से उपजी हालत का जायज़ा लिया. उन्होंने राज्य में जारी हिंसा पर गहरी चिंता जताई है. ख़ुद राज्यपाल ने अपने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें :चुनाव परिणाम के बाद बंगाल में सियासी हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो

रविवार को चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर हिंसा की तस्वीरों और वीडियो के साथ तमाम दावे किए जा रहे हैं. ऐसी पोस्ट और ट्वीट्स की तादाद इतनी ज़्यादा है कि स्वतंत्र रूप से उनकी पुष्टि संभव नहीं है.

लेकिन इससे राज्य में ख़ासकर ग्रामीण इलाक़ों में भ्रम और आतंक का माहौल पैदा हो गया है.

इसे भी पढ़ें :भारत में मिला कोरोना का खतरनाक नया वेरिएंट N-440K , 10 गुणा अधिक संक्रमण फैलने की है क्षमता

अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड

इस मुद्दे पर विवादास्पद ट्वीट की वजह से अभिनेत्री कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया है.
पुलिस के मुताबिक़, रविवार रात से अब तक राज्य के अलग-अलग इलाक़ों में हुई झड़पों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई.

पुलिस ने यह नहीं बताया है कि मृतक किस पार्टी से जुड़े थे. लेकिन बीजेपी का दावा है कि उसके कम से कम छह लोग हिंसा में टीएमसी कार्यकर्ताओं के हाथों मारे गए हैं.

इसे भी पढ़ें :कोरोना को हल्के में ना लें, शेरों को भी नहीं छोड़ रहा, 8 एशियाई शेर संक्रमित मिले

Related Articles

Back to top button