
Aurangabad : जिले के नवीनगर स्थित बडेम थाना क्षेत्र के रहरा खलोरा गांव निवासी हरि पासवान का शव सोन नदी के समीप जाल में लिपटा हुआ मिला है. परिजनों के मुताबिक वह किसानी का काम करता था. वर्तमान समय में नदी के डीला पर खेती कर रहे थे. खेत की रखवाली करने के लिए गुरुवार रात को खेत में बनी झोपड़ी में सोने गये थे. सुबह 11 बजे तक घर वापस नहीं लौटे, तब परिजनों ने खेत पर जाकर झोपड़ी में देखा. वहां न मिलने पर नदी के समीप जाकर खोजबीन की.
जहां उन्हें हरि पासवान एक जाल में लिपटे हुए मृत अवस्था में मिले. परिजनों का कहना है कि उनका किसी से दुश्मनी नहीं थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मामले की पड़ताल करने में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें :Palamu: कृषि कानून वापस लेने पर मना जश्न, वामदलों ने की मांग- शहीद किसानों को मिले 50-50 लाख मुआवजा और नौकरी




