
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सोनुआ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित सभागार में अंचलाधिकारी की अध्यक्षता तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषक मित्र एवं प्रज्ञा केंद्र संचालक की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अंतर्गत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. अंचलाधिकारी के द्वारा प्रखंड के सभी योग्यताधारी किसान परिवारों का योजना तहत निबंधन करवाने हेतु क्षेत्र अंतर्गत गांव-गांव में शिविर का आयोजन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया. अंचलाधिकारी के द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शिविर आयोजन के लिए उन स्थानों का चयन करने हेतु संसूचित किया गया है, जहां नेटवर्क की उपलब्धता रहे तथा संबंधित स्थान पर उस ग्राम के बचे हुए लाभुकों का निबंधन प्रक्रिया आगामी 3 दिनों में शत-प्रतिशत पूरा किया जाए.




