Court NewsDhanbadJharkhand

पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका से वापस धनबाद जेल शिफ्ट करने का आदेश

Dhanbad: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को 21 फरवरी को जेल प्रशासन के द्वारा दुमका जेल शिफ्ट कर दिया गया था. इसे लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी.

मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई जिसमें जेल सुपरिटेंडेंट के दलील की खारिज करते हुए कोर्ट ने संजीव सिंह को दुमका जेल से जल्द धनबाद जेल शिफ्ट करने की बात कही है.

मामले को लेकर पूर्व विधायक के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद द्वारा न्यायालय में आवेदन दिया गया था. अधिवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक को कोर्ट को बिना जानकारी दिए जेल प्रशासन द्वारा दुमका जेल शिफ्ट किया गया था.

इसे भी पढ़ें : रिम्स के कैदी वार्ड में हो रही सुरक्षा में चूक, कभी भी भाग सकते हैं कैदी

इस मामले को लेकर न्यायालय में दो आवेदन दिए गए थे. आवेदन में पूर्व विधायक को दुमका जेल शिफ्ट किए जाने पर कोर्ट के उल्लंघन का मामला बताया गया हैं.

पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका जेल शिफ्ट करने मामले में भी धनबाद में राजनीति चरम पर थी. भाजपा की ओर से कांग्रेस के विधायक का पर आरोप लगाते हुए आज भी विशाल धरना प्रदर्शन किया गया था.

पिछले दिनों कोर्ट ने जेल अधीक्षक को शोकॉज भी इस मामले में किया था. एडीजे 4 रवि रंजन की अदालत ने पूर्व विधायक को दुमका जेल से वापस धनबाद जेल में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है. बता दें कि नीरज हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक संजीव पिछले 3 सालों से जेल में बंद हैं.

इसे भी पढ़ें : लोकल यात्रा के लिए यात्री दे रहे पांच रुपये अधिक, पैसेंजर ट्रेनों के भाड़े में इजाफा

Related Articles

Back to top button