Court NewsRanchi

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वकील राजीव कुमार और अमित अग्रवाल की डिस्चार्ज पिटीशन पर आदेश सुरक्षित, 6 अप्रैल को अदालत सुनाएगी फैसला

Ranchi: मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी वकील राजीव कुमार एवं कारोबारी अमित अग्रवाल की ओर दाखिल डिस्चार्ज अर्जी पर शनिवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई .कोर्ट ने मामले में आदेश के लिए 6 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है.  दोनों ने आरोप गठन से पूर्व मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए अदालत से आरोप मुक्त करने की अर्जी दाखिल की है. बता दें कि ईडी ने 13 अक्टूबर 2022 को राजीव कुमार एवं अमित अग्रवाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. मामले में अब उनके खिलाफ आरोप गठन होना है.

बेल पर हैं राजीव कुमार और अमित अग्रवाल

कोलकाता पुलिस के एआरएस विभाग ने हैरिसन स्ट्रीट में अवस्थित व्यावसायिक परिसर से बीते 31 जुलाई 2022 की रात को 50 लाख नकद के साथ अधिवक्ता राजीव कुमार को गिरफ्तार किया था. बाद में उनके खिलाफ ईडी ने मनी लाउंड्रिंग का मामला दर्ज किया था. जिसमें अमित अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया. अमित अग्रवाल और राजीव कुमार फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना एवं फसल राहत योजना से लंबित मामलों का निपटारा जल्द करेः डीसी

Related Articles

Back to top button