
Mumbai: महाराष्ट्र ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है. राणे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का भी आरोप है. नासिक पुलिस क्राइम ब्रांच ने यह आदेश जारी किया है. उद्धव के खिलाफ से महाराष्ट्र में शिवसेना उद्वेलित है. लगातार विरोध जताया जा रहा है. इससे नारायण राणे की मुश्किलें बढ़ीं हैं.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: रांची छोड़ अन्य जिलों में कोरोना नियंत्रित, सोमवार को मिले 18 संक्रमितों में 12 रांची से
नारायण राणे पर आरोप है कि जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपशब्द कहे थे. जिसके बाद शिवसेना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. नासिक क्राइम ब्रांच को चिपलून जाकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं. हालांकि, नासिक पुलिस ने नारायण राणे के खिलाफ कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए क्राइम ब्रांच को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.
इसे भी पढ़ेंःविवादों के बवंडर से उबरा देवघर एम्स, आज से ओपीडी सेवा शुरू, कुछ देर में विधिवत उद्घाटन




