
Giridih: दीपावली को लेकर शनिवार को गिरिडीह बीएनएस डीएवी स्कूल में ट्रेडिशनल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस दौरान स्कूल के इस प्रतियोगता में नन्हे छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. और भारतीय संस्कृति के बीच देवी देवताओं के वस्त्र धारण कर अपनी प्रतिभा को भी दिखाया. कोई भगवान शिव के अवतार में दिखा, तो कई नन्ही बिटिया माता लक्ष्मी और माता पार्वती के वेश में दिखी. पौराणिक कथाओं में हुए युद्ध और अलौकिक घटना को नन्हे छात्रो ने बड़े खुबसूरती के साथ प्रदर्शित करते दिखे. स्कूल के नर्सरी क्लास दो के नन्हे छात्रों के इस प्रतिभा को देखकर स्कूल के प्रिंसिपल पी हाजरा और शिक्षक शिक्षिकाए भी खुस दिखी. क्योंकि सामाजिक सरोकार की भावना भी इस दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में देखने को मिला.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: कबीर ज्ञान मंदिर के स्वयं सेवकों ने गरीबों के बीच बांटे कपड़े और मिठाई




