
Bermo : डीवीसी इंप्लाय फोरम के बैनर तले स्थानीय पावर प्लांट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया. विरोध प्रदर्शन के बाद नुक्कड़ सभा की गयी. अपनी मांगों को लेकर डीवीसी के सदस्य सचिव के नाम से एक स्मार पत्र स्थानीय प्रोजेक्ट हेड कमलेश कुमार को दिया गया. विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने मुख्य रूप से ग्रुप बीसीडी कर्मचारियों को वर्ष 2012 से ग्रुप ए की तरह ही एनपीपी लागू करना, सबको समान रूप से एफसीए देना,आपस में लड़ाने की डीवीसी के कुटिल चाल को बंद करना, वहीं अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को दूर करना जैसे कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गयी.
इसे भी पढ़ें- रांची लोकसभा क्षेत्र का एक टोला, जहां सड़क नहीं, पेयजल नहीं, चुआं और झरने से प्यास बुझाते हैं…
विरोध प्रदर्शन में ये लोग थे मौजूद
विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जानकी महतो ने की. जबकि मौके पर फोरम के सचिव डीके पांडेय, संयुक्त सचिव मो फरीद, आरएस पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, सत्यजीत रॉय, नवीन पोद्दार, धनेश्वर कुमार, पीके समादार, देवनील कर्ण,विकास दास, संजय कुमार, एके सिन्हा, अयूब रब्बानी, एसपी सिंह, एमके चौधरी, एसके सिन्हा, एके चौधरी, विद्याभूषण, रंजीत मंडल, मृत्युंजय मंडल एवं कामेश्वर प्रसाद समेत काफी संख्या में कामगार मौजूद थे.




