Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : सबर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन दफनाने की कर रहे थे तैयारी, फिर हुआ ये

Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे गालूडीह थाना अंतर्गत राजाबास गांव के महुलडांगा टोला निवासी सुनीता सबर ने गांव के ही एक पेड़ से फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय दफन करने की तैयारी शुरू कर दी. इधर घटना की सूचना गालूडीह पुलिस को घटना की भनक लग गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.

बताया जाता है कि जिस समय शव को फंदे से उतारा गया तब युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक से भी खून निकल रहा था. घटना बीती रात की है. रात 11 बजे परिजन शव को फंदे से उतारकर अपने घर ले गए और घर से एक किमी दूर जंगल में शव को दफनाने का प्रयास कर रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button