Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

BIT MESRA से MBA, MCA, PH.D करने का मौका, करें आवेदन

Ranchi : देश के बेहतरीन तकनीकी संस्थानों में से एक बीआइटी मेसरा अपने विभिन्न कैंपस में MBA, MCA, PH.D प्रोग्राम्स में एडमिशन का मौका दे रहा है. इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लिये जा रहे हैं.

संस्थान अपने मेसरा, जयपुर, लालपुर और नोएडा कैम्पस से दो वर्षीय एमसीए कोर्स में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन ले रहा है. इस कोर्स में एडमिशन लेने को इच्छुक स्टूडेंट्स दो जून तक एप्लीकेशन डाल सकते हैं. इसका एडमिशन टेस्ट 19 जून को लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :  रामनवमी पर्व को लेकर अलर्ट मोड पर RANCHI POLICE, निकाला फ्लैग मार्च

इसी तरह फुल टाइम/पार्ट टाइम पीएचडी प्रोग्राम के लिए भी एप्लीकेशन लिया जा रहा है. स्टूडेंट्स 2 मई तक एप्लीकेशन डाल सकते हैं. लिखित परीक्षा और साक्षात्कार 20 मई को लिया जायेगा. इस लिखित परीक्षा का परिणाम 23 मई को जारी किया जायेगा.

इसके अलावा जयपुर, लालपुर, नोएडा और मेसरा कैंपस से एमबीए करने के लिए भी एडमिशन एप्लीकेशन दिया जा सकता है. इसके लिए 11 अप्रैल तक एप्लीकेशन दिया जा सकता है. जीडी और पीआइ 18 और 19 अप्रैल को लिया जायेगा. इस कोर्स में एडमिशन के लिए कैट, जेट, मैट, सी मैट टेस्ट स्कोर मान्य होगा. संस्थान के इन कैंपस से फिनांस, ह्यूमन रिसोर्स, मार्केटिंग, बिजनेस एनालिसिस और आइटी एंड ऑपरेशन जैसे विषयों में एमबीए किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : Naxali Arrested: चाईबासा पुलि‍स को म‍िली बड़ी सफलता, रेकी कर रहा नक्सली पकड़ा गया

Related Articles

Back to top button