JharkhandLead NewsRanchi

ऑपरेशन आहट : RPF ने दो नाबालिग लड़कियों को बचाया

Ranchi : रेल प्रशासन पैसेंजर्स की सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग है और उनकी मदद के लिए अलग-अलग टीमें भी तैनात है. इसी क्रम में RPF रांची डिवीजन की टीम अलग-अलग प्रोजेक्ट के तहत पैसेंजर्स को एक सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का काम कर रही है. दो दिन पहले तीन नाबालिग लड़कियों को बचाने के साथ ही एक बच्चे को भटकने से बचाया गया था. इसके अलावा ट्रेन में छूटे बैग को भी सही सलामत लौटा दिया गया.

इसे भी पढ़ें:झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की पोती बिंको उरांव ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की

ऑपरेशन आहट

ऑपरेशन आहट के हटिया की एएसआई आरआर ज्योति, एएसआई पीके सिंह, महिला आरक्षी मनखुशी विश्वास तथा एसपी खलखो ने स्टेशन चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म 1 पर दो नाबालिक लड़कियों को एक पुरुष के साथ देखा. संदेह होने पर दोनों नाबालिग लड़कियों से नाम-पता पूछा गया. दोनों ने अपना पता परसा, गुमला बताया. वहां खड़े पुरुष से पूछने पर उसने अपना नाम हरिहर प्रसाद गुमला का बताया. उसने कहा कि पंसालवा, केसरिया, मोतिहारी में ईंट के भट्टे पर काम करता है. कैरी उरांव ने उक्त दोनों बच्चों को ले जाने का आग्रह किया था.

बाद में नन्हे फरिस्ते टीम की महिला आरपीएफ उपनिरीक्षक सुनीता तिर्की तथा बचपन बचाओ आंदोलन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर भी हटिया पहुंचे.

गार्जियन से संपर्क साधने के बाद बच्चियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें AHTU, कोतवाली रांची को सौंप दिया गया. बाद में कोतवाली थाना ने कैरी उरांव और हरिहर प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया.

Opearation Dignity के नन्हे फरिस्ते व CPDT टीम ने संयुक्त जांच के दौरान रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर एक भयभीत लड़की को देखा. जिसके पास कोई लगेज (सामान) नहीं था. संदेह होने पर जब उससे पूछा गया तो उसने अपना नाम एम कुमारी, मांडू, रामगढ़ बताया. साथ ही बताया कि वो घर से भागकर यहां आई है.

फोन पर मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी. शाम 19.00 बजे उस लड़की के पिता पी कुमार रांची पोस्ट पहुंचे. समझाने के बाद लड़की को काउंसलिंग कर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें:राज्यसभा चुनावः सरकार को बाहर से समर्थन देने की मांग पर अड़े कांग्रेसी विधायक, प्रभारी को बंद कमरे में सुनायी डिमांड

ऑपेरशन अमानत

ऑपेरशन अमानत के अंतर्गत हटिया आरपीएफ द्वारा सीआईएसएफ(CISF) के सिपाही के किट बैग को बरामद कर उसे लौटाया. 29/05/2022 को CISF के विजय घोष ने हटिया आरपीएफ पोस्ट से संपर्क कर बताया कि ट्रेन 18615 जोकि हावड़ा रांची से रांची स्टेशन उतरे. अपना किट बैग उसी ट्रेन में छोड़ दिया.

बाद में हटिया आरपीएफ के एएसआई पीके सिंह तथा आरआर ज्योति ने टीम के साथ यार्ड में जाकर छानबीन की, जहां को अपनी जगह पर बरामद करते हुए उसे सौंप दिया गया.

एस्कॉर्ट पार्टी ने 29/05/2022 को ट्रेन 18624 हटिया-पटना एक्सप्रेस में ट्रेन एस्कार्टिंग ड्यूटी के दौरान टीम ने A1 कोच में एक नाबालिक लड़के को देखा.

संदेह होने पर पूछताछ में उसने बताया कि अनमोल टोप्पो नामकुम, नीचेटोली रांची का रहने वाला है. घर से भागकर वहां पहुंच गया है. बाद में एस्कॉर्ट पार्टी ने उस बच्चे को चाइल्ड लाइन बोकारो में संपर्क कर सही सलामत सौंप दिया.

इसे भी पढ़ें:35 लाख ग्रामीण महिलाएं 2.79 लाख समूह से जुड़ कर बन रहीं आत्मनिर्भर, समृद्ध हो रहे हैं गांव : आलमगीर आलम

Related Articles

Back to top button