
Ranchi : दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद शनिवार को सरकारी हॉस्पिटल्स के ओपीडी फिर से मरीजों के लिए खुल गये हैं. रोस्टर के हिसाब से डॉक्टर अपने ओपीडी में मरीजों को देखेंगे. वहीं इमरजेंसी पहले की तरह ही 24 घंटे चालू रहेगा. रिम्स और सदर अस्पताल में ओपीडी काउंटर सुबह 9 बजे से चालू है. कोविड गाइडलाइन को फॉलो करते हुए मरीजों को देखा जा रहा है. वहीं जरूरत पड़ने पर उनका कोविड टेस्ट भी कराया जा रहा है. चूंकि फेस्टिव सीजन में कोरोना के फैलने की आशंका जताई गई है. ऐसे में हॉस्पिटल से लेकर डॉक्टर तक कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरत रहे है.
इसे भी पढ़ें : रिम्स में पीपीपी मोड पर चलेंगे डायलिसिस सेंटर, सस्ते दर पर होगा इलाज
भीड़ कम करने को लिमिटेड रजिस्ट्रेशन
ओपीडी में अचानक से मरीजों की भीड़ जमा न हो इसके लिए लिमिटेड मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. वहीं हर घंटे में डॉक्टर भी कम मरीजों को ओपीडी में देख रहे हैं. जिससे कि वहां भीड़ जमा न हो. रिम्स में मरीजों के इलाज को लेकर सभी तैयारियां रखी गई है. वहीं फेस्टिव सीजन को देखते हुए अलर्ट मोड में रखे गए है. इसके अलावा सदर अस्पताल में एंटी वेनम और रेबीज के भी पर्याप्त डोज उपलब्ध हैं.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : राहुल द्रविड़ बने Team India के मुख्य कोच, जानें कितने करोड़ रुपये मिलेंगे




