
Ranchi : कोविड के तीनो वैक्सिनों में स्पुतनिक-वी वैक्सीन की मांग राजधानी में लगातार बढ़ रही है. आलम यह है कि रांची में अब केवल स्पुतनिक-वी की 200 डोज ही बची है. जो एक से दो दिनों में समाप्त हो जायेगा. मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मुख्तार सैय्यद ने बताया पिछले 51 दिनों में अभी तक लोगों को कुल 4600 डोज लग चुका है. जिसमें 2400 फर्स्ट डोज और 2200 सेकंड डोज शामिल है. अस्पताल में बचे ये 200 डोज, सेकंड डोज लेने वाले लोगों के लिए सुरक्षित रखा गया है.
इसे भी पढ़ेः ई-पॉश मशीन का दुरुपयोग कर रहे 53 खुदरा खाद विक्रेताओं को शो-कॉज
अगले सप्ताह डॉ रेड्डीज लैब, हैदराबाद से स्पुतनिक की दूसरी खेप आयेगी-
डॉ. मुख्तार ने बताया कि रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी का आयत करने वाली दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैब हैदराबाद से अगले सप्ताह स्पूतनिक-वी वैक्सीन की दूसरी खेप आयेगी.दूसरे खेप में वैक्सीन कितना आएगा, ये अभी तक तय नही किया गया है.
कोविशील्ड और को-वैक्सीन के जैसे ही स्पुतनिक-V के भी लग रहे है सेकंड डोज-
कोविशील्ड और को-वैक्सीन के ही जैसे ही स्पुतनिक- वी वैक्सीन लेने वाले लोगों को 21 दिनों के बाद सेकंड डोज मेदांता हॉस्पिटल में दिया जा रहा है, जबकि कोविशील्ड के लिए दूसरी डोज 84 दिन और को-वैक्सीन के लिए 28 दिन निर्धारित किया गया है.
इसे भी पढ़ेः हजारीबाग: चौपारण में कीचड़ में तब्दील सड़क पर ग्रामीणों ने की धनरोपनी, जताया विरोध




