HEALTHJharkhandNEWSRanchi

आज से कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन होंगे शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Ranchi: शहर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. कोरोना के बढ़ते मामले ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी टिके लगाये जायेंगे. वैसे लोगों को सबसे पहले ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कराना होगा.

आपको बता दें कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों को टीकाकरण के लिए आज से कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन शुरू होगा. 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों को टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. इनका टीका केंद्र पर ऑफलाइन रेजिस्ट्रेशन नहीं होगा. केंद्रों पर अधिक भीड़ न हो इसे लेकर यह व्यवस्था की गई है. कोविन पोर्टल पर निबंधन के क्रम में केंद्र के चयन की भी सुविधा रहती है.

इसे भी पढ़ें: Good News : क्रिकेटर धौनी के माता-पिता कोरोना से उबरे, मिली अस्पताल से छुट्टी

कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु पर कर सकते हैं रेजिस्ट्रेशन

18 से 44 वर्ष के नागरिक टीका के लिए कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. टीकाकरण के समय आधार कार्ड पहचान का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कंफर्मेशन आएगा. टीका लेने केंद्र पर जाने पर अप्वाइटमेंट स्लिप और आधार कार्ड साथ लेकर जाएं.

सरकारी केंद्रों पर लगेंगे मुफ्त टीका

टीकाकरण शुरू होने पर सभी सरकारी टीका केंद्रों पर मुफ्त टीका लगेगा. वहीं निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराने पर राशि का भुगतान करना होगा. इसके लिए अस्पताल कितनी दर तय करते हैं या सरकार दर तय करेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़ें:दोस्ती की खातिर, बोकारो से ऑक्‍सीजन सिलेंडर लेकर पहुंच गया नोयडा, बचाई दोस्त की जान

 

 

Related Articles

Back to top button