JharkhandNEWS

Hazaribagh एनएच 33 में एम्बुलेंस पलटी, छः लोग घायल

Hazaribagh: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 ओरिया कें समीप में स्थित फोरलेन में बुधवार अहले सुबह एम्बुलेंस पलटने से छः लोग घायल हो गए.

मौके पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने घायलों को तत्काल हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया. बताया गया है कि एम्बुलेंस में एक शव को ओड़िशा के राऊरकेला ले जाया जा रहा था. ले जाने के क्रम में ही ओरिया के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित हो गई और पलट गई. एम्बुलेंस में छः व्यक्ति समेत एक महिला सवार थीं. अपने किसी परिजन का लाश लेकर रजौली कोडरमा अपने घर सभी जा रहे थे. एम्बुलेंस में बैठे पांच व्यक्ति समेत महिला घायल हो गई है.

बताया जा रहा है कि ड्राइवर की आंख लग जाने की वजह से यह घटना घटी है. एंबुलेंस में सवार सभी लोग खतरे से बाहर है.

इसे भी पढ़ें: Good News : क्रिकेटर धौनी के माता-पिता कोरोना से उबरे, मिली अस्पताल से छुट्टी

 

Related Articles

Back to top button