JharkhandLatehar

लातेहार : TPC का कैंप ध्वस्त, एक उग्रवादी गिरफ्तार, तीन राइफल समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Latehar : लातेहार जिले के लातेहार थानांतर्गत लच्छीपुर ग्राम इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार कर लिया है. ध्वस्त किये गये उग्रवादी कैंप से तीन राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किये गये हैं.

रविवार को पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी बिपुल शुक्ला ने लातेहार एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी का नाम विकास गंझू है जो चतरा जिले के कुंदा थानांतर्गत खुसियाला गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें : पलामू: बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली तो भड़के पंचायत प्रतिनिधि, स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम का किया बहिष्कार

एक घंटे तक चली मुठभेड़

डीआइजी से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति सम्मलेन कमिटी (टीपीसी) के लम्बे समय से जमे कैंप पर झारखण्ड जगुआर की टीम एवं लातेहार जिला बल के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धावा बोल दिया जिसके बाद एक घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही.

सुरक्षा बलों की ओर से 250 राउंड फायरिंग की गयी. फोर्स को भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग निकले.

इसे भी पढ़ें :  कुलदीप सिंह सेंगर के 15 ठिकानों पर  सीबीआई छापा,  विधायक से जुड़े  हर शख्स से  पूछताछ

क्या-क्या हुआ बरामद 

डीआइजी ने बताया कि मुठभेड़ मुठभेड़ स्थल से एक अमेरिकन एम-16 राइफल, एक एसएलआर, एक इन्सॉस राइफल के साथ 870 राउंड जिन्दा कारतूस, 7 मैग्जीन, 44 हज़ार रुपये नगद, 7 गोलियों के खोखे, 3 मेजिन पाउच, 13 मोबाइल, लेवी की रसीद, नक्सली साहित्य, व 9 पिट्टू बरामद किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : समीर मंडल हत्याकांड की तेरहवीं : SIT गठन के 11वें दिन भी पुलिस को नहीं मिला हत्यारों का कोई सुराग

Related Articles

Back to top button