Crime NewsJamshedpurJharkhand

आजीविका सखी मंडल की सचिव से एक लाख की लूट

बैंक आफ इंडिया खंडामौदा से पैसे निकाल कर जा रही थी

Ghatshila : गुरुवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा बैंक ऑफ इंडिया शाखा से पैसा निकाल कर अपने गांव घाघरा जा रही प्रधान टोला आजीविका सखी मंडल घाघरा की सचिव एवं कोषाध्यक्ष के स्कूटी में रखे एक लाख रुपये भरे बैग को छीन कर अपराधी भागने में सफल हो गया. घटना की सूचना तत्काल बरसोल पुलिस को दी गयी. बरसोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की.

इसे भी पढ़ें: आत्मसमर्पण करनेवाले नक्सलियों को ओपन जेल में रखें: मुख्यमंत्री

पुलिस बैंक आफ इंडिया खंडामौदा शाखा के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है. घटना के अनुसार बरसोल थाना क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी प्रधान टोला आजीविका सखी मंडल की सचिव लक्ष्मी सिंह, कोषाध्यक्ष गीता सिंह एवं अध्यक्ष रमनी सिंह तीनों महिला समूह के लोन के पैसे बैंक ऑफ इंडिया खंडामौदा शाखा से निकालने के लिए आयी हुई थीं. शाखा से पैसा निकाल कर स्कूटी के सामने पैसे भरे बैग को टांग दिया.

इसे भी पढ़ें:झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला

लक्ष्मी सिंह स्कूटी चला कर अपने गांव घाघरा की ओर जाने लगीं. जैसे ही वे स्कूटी से बैंक ऑफ इंडिया शाखा से महज 500 मीटर गयीं कि दो अपराधी बजाज पल्सर बाइक लेकर सड़क में खड़े थे.

जैसे ही ये दोनों पहुंचीं तो स्कूटी को घेर कर धक्का मार दिया जिससे दोनों नीचे गिर गयीं. अपराधी पैसे से भरा बैग छीन कर खंडामौदा चौक की ओर भागने में सफल हो गये.

इसे भी पढ़ें:असम: कब्जा हटाने गयी पुलिस से भिड़े लोग, दो प्रदर्शनकारियों की मौत, 9 पुलिसकर्मी घायल

Related Articles

Back to top button