
Ranchi : जमशेदपुर बार एसोसिएशन में हुई वित्तीय गड़बड़ी पर हाइकोर्ट ने राज्य बार कौंसिल से जवाब मांगा है. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने कौंसिल को यह बताने को कहा है कि ऑडिट रिपोर्ट में गड़बड़ी पाये जाने के बाद क्या कार्रवाई की गयी है. एक सप्ताह में कौंसिल को शपथपत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश अदालत ने दिया है. इस संबंध में राजेश जायसवाल ने जनहित याचिका दायर की है.
इसे भी पढ़ें:झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला
याचिका में जमशेदपुर बार एसोसिएशन में गड़बड़ी का मामला उठाया गया है. इसके बाद आरोपों की जांच के लिए हाइकोर्ट ने एक कमेटी बनायी थी. कमेटी ने एसोसिएशन की ऑडिट की थी.
प्रार्थी के अनुसार ऑडिट रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि की गयी है. लेकिन बार कौंसिल की ओर से अब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:असम: कब्जा हटाने गयी पुलिस से भिड़े लोग, दो प्रदर्शनकारियों की मौत, 9 पुलिसकर्मी घायल




