National

शबाना आजमी ने कहा, तीन तलाक संविधान के खिलाफ, 24 इस्लामी देशों में तीन तलाक बैन

Jaunpur :  अभिनेत्री शबाना आजमी का कहना है कि तीन तलाक की व्यवस्था मुस्लिम महिलाओं के शोषण के लिए बनायी गयी थी और यह हमारे संविधान के खिलाफ है.  शबाना ने यहां मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि तीन तलाक मुस्लिम औरतों का शोषण करने के लिए बनाया गया था.  यह हमारे संविधान के खिलाफ है.  ऐसे में सरकार ने जो कानून बनाया है उसका हम सब स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में 50 से ज्यादा इस्लामी देशों में से 24 मुल्कों ने तीन तलाक को अपनी व्यवस्था से निकालकर बाहर फेंक दिया है और भारत में जो लोग इस पर प्रतिबंध का विरोध कर रहे हैं, वो गलत हैं.

इसे भी पढ़ें एकसाथ चुनाव के पक्ष में भाजपा, कहा- देश हमेशा चुनावी मोड में नहीं रह सकता

संविधान ने यहां सबको अपना हक लेने का अधिकार दिया है

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और संविधान ने यहां सबको अपना हक लेने का अधिकार दिया है. देश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए शबाना ने कहा कि निर्भया कांड के बाद देश की संसद ने दुष्कर्म की वारदात के खिलाफ कानून में बदलाव कर सख्त कानून बनाया था, मगर इसके बावजूद आज जिस तरह से देश में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, जो चिंता का विषय है.  उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है और सरकार को भी चाहिए कि जो भी ऐसे घृणित कार्य में दोषी पाया जाता है उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाये, जिससे समाज में संदेश जा सके.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button