West Bengal

कोलकाता में हिलसा मछली की खरीददारी पर एक किलो प्याज मुफ्त

Kolkata: देश में प्याज की कीमतें आसमान छू रही है. देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमत डबल सेंचुरी मार चुकी है. और 200 रुपये किलो तक बिक रही हैं. वहीं प. बंगाल की राजधानी कोलकाता में 150 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहे है. आम लोगों की थाली से प्याज नदारद है.

इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection: प्याज की बढ़ी कीमतों पर जवाब देने की बजाय केंद्रीय मंत्री ईरानी ने बंद किया हेलीकॉप्टर का गेट

ऐसे माहौल में हिलसा मछली के शौकीन लोगों को टालीगंज बाजार के एक मछली विक्रेता ने खुश कर दिया है. वह किलोभर हिलसा मछली खरीदने पर एक किलो प्याज मुफ्त दे रहा है. रविवार को छुट्टी का दिन होने के नाते मछली बाजार की एक दुकान पर हिलसा के साथ मुफ्त प्याज खरीदने की होड़ लगी रही.

इस दुकानदार ने बताया कि हिलसा 1300 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है. इस मछली की आपूर्ति बांग्लादेश से हुई है. बंगाल तीन तरफ से समुद्र और बीच से नदियों से घिरा है. बंगाल के लोग मछली के शौकीन होते हैं. अपने स्वाद की वजह से हिलसा उनकी पसंदीदा मछली है. चूंकि प्याज महंगा हो गया है, इस वजह से लोग मीट-मछली कम खरीद रहे हैं. इसलिए यह ऑफर शुरू किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः#Ranchi: चुनाव ड्यूटी पर तैनात छत्तीसगढ़ जवान ने पहले कमांडर फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button