World

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत स्थिर, दूसरी रात भी ICU में बितायी

London :  कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लगातार दूसरी रात भी आईसीयू में बितानी पड़ी. देश में 55,000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और करीब 6,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है.

विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने कहा कि मुझे विश्वास है कि वह इससे भी निकल जाएंगे, क्योंकि मैं इस प्रधानमंत्री के बारे में एक बात जानता हूं, वह योद्धा हैं और वह वापस लौटेंगे और जल्द ही इस संकट में हमारा नेतृत्व करेंगे. द सन समाचार पत्र ने अपने पहले पन्ने पर लिखा,  वह आपके लिए काम करते रहे. अब घर पर रहकर आप उनके लिए प्रार्थना करें.

इसे भी पढ़ें – #WHO की फंडिंग रोकेगा अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप बोले- चीन पर है ज्यादा ध्यान

फिलहाल हालत स्थिर है

प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने मंगलवार शाम में कहा कि उनकी हालत स्थिर है और वह करीबी निगरानी के लिए आईसीयू में रहेंगे. उन्होंने इससे पहले कहा था कि 55 वर्षीय नेता बिना किसी सहायता के सांस ले रहे हैं और उन्हें अभी वेंटिलेटर की जरूरत नहीं है.

जॉनसन को सोमवार शाम में आईसीयू में भर्ती किया गया था. दरअसल संक्रमण के 10 दिन बाद भी उन्हें तेज बुखार और खांसी थी. जिससे चिंता बढ़ गयी थी और उन्हें रविवार शाम में अस्पताल में भर्ती किया गया था. ब्रिटेन में अब तक 6,159 मौतें हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus से न्यूयॉर्क में मरनेवालों का आंकड़ा 3,200 के पार, 9/11 हमले से भी अधिक मौतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button