JharkhandRanchi

अड़की में घर की दीवार गिरने से एक की मौत, एक घायल

Bundu: अड़की थाना क्षेत्र के पुरनानगर गांव में घर का दीवार गिरने से एक की मौत तथा एक युवक घायल हो गया.

घटना युधिष्ठिर प्रमाणिक की पत्नी 35 वर्षीय बिनोता देवी घर का दिवार गिर गई जिससे दबने से बुरी तरह से घायल हो गई. घायल को रिम्स रेफर किया गया जहां रिम्स में आज अहले सुबह उनकी मौत हो गई. इस घटना में उनका बेटा रूपेश प्रमाणिक 15 वर्ष गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है.

बताया जाता है कि क्षेत्र में मानसून के प्रवेश के बाद घर की कच्ची दीवारों में पानी प्रवेश कर गया था इसके बाद दरार आने के बाद वह गिर गया. घटना के वक्त मां बेटा दोनों निद्रा अवस्था में थे.

इधर घर में सभी का रो-रो के बुरा हाल है. बिनोता देवी के घर में बड़ा बेटा 18 वर्ष महादेव प्रमाणिक छोटा बेटा 10 वर्ष विशाल प्रमाणिक को छोड़कर चली गई है.

Related Articles

Back to top button