
Kolkata: कोरोना वायरस से संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोलकाता, राजारहाट और न्यू टाउन के होटलों ने कहा है कि जिन लोगों को 14 दिन तक पृथक रहने की सलाह दी गयी है, उन्हें वे निश्चित शुल्क लेकर अपने यहां जगह उपलब्ध करा सकते हैं.
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने होटलों से अनुरोध किया था कि वे अपने कुछ कमरों का उपयोग पृथक केन्द्रों के रूप में करने दें. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के तय दिशा-निर्देशों के हिसाब से इन होटलों में जरूरी इंतजाम किये गये हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘यह फैसला पृथक केन्द्रों की बढ़ती मांग को देखते हुए किया गया है. हमने होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया (एचआरईईआइ) से इस संबंध में बातचीत की, जिसके बाद 31 होटलों को इस काम के लिए चुना गया.’’
इसे भी पढ़ें : #Lockdown: दूध की डिमांड में आयी कमी, उत्पादकों से 29 मार्च तक नहीं खरीदेगा झारखण्ड मिल्क फेडरेशन
बाथरूम व टॉयलेट अटैच होना चाहिए
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उक्त कार्य के लिए उपयोग में आने वाले कमरों के साथ बाथरूम (शौचालय और स्नान घर) जुड़ा होना चाहिए.
विभाग ने यह भी कहा है कि ‘‘दिन के वक्त इन कमरों की खिड़कियां खुली रहनी चाहिए और उनके फर्श तथा अन्य चीजों की सफाई ब्लीच से होनी चाहिए.’’
विभाग के मुताबिक, ‘‘चादरों, कपड़ों और तौलियों और अन्य लोगों के कपड़ों को साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए और उन सभी को पहले ब्लीच के जरिये संक्रमण मुक्त किया जाना चाहिए, फिर अच्छे से धोने के बाद धूप में सूखा कर ही अगली बार इस्तेमाल किया जाना चाहिए. फर्नीचर, वॉशबेसिन और शौचालय को साफ करने के लिए ब्लीच के ताजा घोल का इस्तेमाल किया जाये.’’
इसे भी पढ़ें : पारासिटामोल दवा खरीदने वालों के पहचान पत्र की छाया प्रति लें दुकानदार, कोरोना से बचाव को सजगता जरूरी : उपायुक्त
स्टाफ को मास्क व दस्ताने पहनने को कहा
ऐसे अतिथियों की सेवा में लगे होटल के सभी कर्मचारियों से मास्क और दस्ताने पहनने को कहा गया है.
विभाग ने कहा है, ‘‘डॉक्टरों, चिकित्सा अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों के अलावा किसी भी अन्य को पृथक रह रहे व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं होनी चाहिए.’’
राज्य सरकार के मुताबिक, 14 दिन की पृथक अवधि पूरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की अनुमति से इन लोगों को घर जाने की इजाजत होगी.
इसे भी पढ़ें : #Lockdown21 : ईंट भट्ठों में फंसे हजारों मजदूर, नाम मात्र का बचा है राशन, सरकार से लगा रहे मदद की गुहार
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.




