1st LeadCrime NewsJamshedpurJharkhandNEWSTODAY'S NW TOP NEWSTOP SLIDERTop Story

ADITYAPUR KANHAIYA SINGH MURDER CASE : कन्हैया सिंह की बेटी से पूछताछ, शूटर और कथित बॉयफ्रेंड भी हिरासत में, थोड़ी देर में पुलिस करेगी खुलासा

Adityapur : ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कन्हैया सिंह की बड़ी बेटी अपर्णा सिंह को अपने साथ लेकर गयी है. इससे पहले बुधवार को पुलिस ने बिष्टुपुर में किसी स्थान से एक युवक को उठाया था. हालांकि इस बाबत पुलिस की ओर से कुछ नहीं  कहा गया है. उक्त युवक कन्हैया सिंह की बेटी अपर्णा का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है. अपर्णा को बुधवार (6 जून) की सुबह कन्हैया सिंह के पैतृक गांव सिंधिया से सरायकेला पुलिस लेकर गयी. बता दें कि कन्हैया सिंह की अंत्येष्टि और उसके बाद के कर्मकांड उनके पैतृक गांव से ही किये जा रहे हैं. सरायकेला के एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने सिंधिया गांव में छापेमारी कर कन्हैया सिंह की बड़ी बेटी अपर्णा सिंह को लेकर सरायकेला आये. यहां उससे किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है. समस्तीपुर जिले के सिंधिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी भुवन कुमार ने बताया कि सरायकेला की पुलिस टीम  स्थानीय पुलिस के साथ दिवंगत कन्हैया सिंह के आवास से उनकी पुत्री अपर्णा सिंह को लेकर गयी है. अपर्णा के साथ कन्हैया सिंह के परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी लाये गये हैं. वैसे अब तक सरायकेला पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा नहीं किया है. संभावना जतायी जा रही है कि सरायकेला एसपी गुरुवार को इस मामले का खुलासा करेंगे. सिंधिया थाना प्रभारी भुवन कुमार ने बताया कि इस कांड के जांच में सहयोग करने के लिए अपर्णा और उसके परिवार को यहां से ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में शामिल हत्यारों और साजिशकर्ता की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है. कन्हैया सिंह हत्याकांड में पुलिस की अब तक की कार्रवाई से इसके प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की संभावना जतायी जा रही है.

30 जून को पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले की हुई थी हत्या

बता दें कि तीन अपराधियों ने 30 जून को ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वे करीब 10 बजे रात में हरिओम नगर रोड नंबर पांच स्थित अपने फ्लैट में दाखिल हो रहे थे. पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी. कन्हैया सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. इस घटना के बाद पूरा परिवार अंतिम संस्कार और  श्राद्धकर्म करने के लिए पैतृक गांव समस्तीपुर के सिंधिया आ गया था.

शूटर निखिल गुप्ता के पकड़ाते ही खुलने लगे सारे भेद

पुलिस सूत्रों की मानें, तो इस हत्याकांड के मुख्य शूटर निखिल गुप्ता कि बनारस से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में एक के बाद एक सारे भेद खुलने लगे. उसने पुलिस जो बातें बतायी उस पर पुलिस को भी पहली बार भरोसा नहीं हुआ. हालांकि उसने इस चर्चित हत्याकांड से जुड़ी जब पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां की तो सरायकेला पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई. कोलकाता से मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही अन्य दो आरोपी गिरफ्तार किए गए. इनमें से एक नाबालिग भी बताया जा रहा है.

पूर्व विधायक ने कहा था, हत्या उन्हें कमजोेर करने की साजिश

कन्हैया सिंह की हत्या के मामले में राजनीतिक रंग ले लिया था. इस हत्याकांड को लेकर जिस तरह से विभिन्न राजनीतिक दलों एवं संगठनों ने सरायकेला पुलिस पर भारी दबाव डाला था उसे देखते हुए यह मामला आदित्यपुर समेत पूरे झारखंड स्तर पर चर्चित हो गया था. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा था कि उन्हें कमजोर करने के लिए उनके साले की हत्या की गयी थी. उन्होंने हत्यारे की जानकारी देनेवाले को एक लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा भी की थी. सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा और उनके पति पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भी इस हत्या को पुलिस प्रशासन की विफलता बताते हुए आंदोलन की घोषणा की थी. पुलिस को 72 घंटे का समय दिया गया था. पुलिस पर काफी राजनीतिक दवाब भी था, लेकिन पुलिस सही दिशा में जांच करती रही और अंततः उम्मीद है कि गुरुवार को इस घटना का खुलासा हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें – JSSCJE EXAM- 2022 : 15 लाख में बिकी एक सीट, तीन लाख पेशगी लेकर पहले ही दे दिये पेपर! क्या सचमुच हुआ सेटिंग-गेटिंग का खेल?

Related Articles

Back to top button