BiharCrime News

भोजपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मंदिर जा रही महिला को रौंदा, मौत

Bhojpur:  जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सकड्डी- नासरीगंज मार्ग पर चांदी गांव के समीप सोमवार को अनियंत्रित  ट्रैक्टर ने एक महिला को रौंद दिया. महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद मृतक के परिजन व आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर चांदी गांव के समीप आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं  एवं आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. जानकारी के अनुसार, मृतका चांदी थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी अविनाश कुमार की 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी है. जो मंदिर जा रही थी.  घटना के बाद भागने के क्रम में चालक ने ट्रैक्टर को एक चाय दुकान में घुसा दिया. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरतफरी मच गई.

इसे भी पढ़ें: पीएम आवास योजना (शहरी): अबतक झारखंड में 82 हजार बेघरों को मिला आशियाना

Related Articles

Back to top button