
Ranchi: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक 23,718 आवास का निर्माण कार्य पूरा करा दिया गया है. ये आवास सभी नगर निकायों में बनाये गये हैं और बेधरों को रहने के लिए घर भी मुहैया करा दिया गया है. इनमें कई पर गृहप्रवेश भी हो चुका है. नगरीय प्रशासन निदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में 84,075 आवास के निर्माण का काम चल रहा है, प्रयास हो रहा है कि 31 मार्च के पूर्व अधिकांश आवास पर काम पूरा करा दिया जाए.
इसे भा पढ़ें: झारखंड में मॉब लिंचिंग मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए होगा फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन : आलमगीर
बता दें कि, झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से 2.47 लाख आवास निर्माण के लिए केंद्र सरकार से डिमांड किया गया है, जिसके विरूद्ध अबतक 2,18,670 आवासीय इकाई स्वीकृत दी गयी है. इनमें से करीब 70 फीसदी यानि 1,52,229 आवास ग्राउंडेड है, जिसमें से 82,136 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं. वहीं, कुल 70,093 आवास का निर्माण पूरा करने पर काम चल रहा है. पीएम आवास योजना में चतुर्थ घटक के तहत व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए भी 8,37,347 आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 56,566 आवासों का कार्य प्रगति पर है.




