JharkhandPalamu

ओछी राजनीति कर हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा करने में व्यस्त है आशा लकड़ा : कांग्रेस

  • कांग्रेसी नेता ने निगम के सफाई मित्रों के लिए नगर आयुक्त को सौंपा 25 पीपीइ किट एवं 1000 थ्री प्लाई मास्क

Ranchi : रांची की मेयर आशा लकड़ा पर गलत बयानबाजी करने की बात को लेकर सत्तारूढ जेएमएम के बाद उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस भी उतर गयी है. कांग्रेसी नेता सह प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मेयर आशा लकड़ा पर तंज कसते हुए कहा है कि वे रांची नगर निगम को राजनीति का अखाड़ा न बनायें. कांग्रेसी नेता ने यह बात निगम भवन में मीडिया से बातचीत में कही.

फाइट अगेंस्ट कोरोना कोलेक्टिवेली कार्यक्रम के तहत निगम में कार्यरत सफाई मित्रों के सुरक्षार्थ 25 पीपीइ किट एवं 1000 थ्री प्लाई मास्क देने वे नगर आयुक्त कार्यालय गये थे. कांग्रेस नेता ने कहा कि इन दिनों पूरा देश और झारखंड सरकार कोरोना महामारी से लड़ रहा है. वहीं मेयर आशा लकड़ा ओछी राजनीति कर हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा करने में समय व्यतित कर रही है. इस काम के लिए मेयर की जितनी निंदा की जाये,वह कम है.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown : सील है हिंदपीढ़ी ! इस बार पत्नी-बच्ची संग शख्स पहुंच गया सिमडेगा, हुए क्वारंटाइन

करोड़ों रूपये टैक्स लेने वाली निगम रो रही पैसा का रोना

रांची की जनता ने उन्हें इसलिए निर्वाचित नहीं किया था कि वे निगम को राजनीति का केंद्र बिंदु बनायें. उन्होंने कहा कि निगम लगातार आम जनता से होल्डिंग टैक्स,वाटर टैक्स के माध्यम से करोड़ों रुपये वसूलती आयी है. फिर संकटकाल में पेयजल संकट,चापाकल मरम्मति,सैनिटाइजेशन,नालियों की सफाई जैसे कामों पर अक्षम होकर पैसों का रोना रो रही है.

राजीव रंजन ने कहा कि पिछली सरकार ने भी इन कार्यों के लिए निगम को करोड़ों रुपये का आबंटन किया. वहीं मौजूदा सरकार के नगर विकास सचिव ने भी निगम को आश्वासन दिया है कि निगम सभी जरूरी काम को शुरू करें,राशि का भुगतान जल्द किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand: क्या रोजगार के वादों पर खरी उतर रही है हेमंत सरकार?

जनता की गाढ़ी कमायी के खर्च का आय-व्यय पेश करें मेयर

उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई में से दिये टैक्स का पैसा एवं सरकारी आबंटन का उपयोग निगम ने कहां और कैसे खर्च किया, जनता को यह जानना जरूरी है. ऐसे में मेयर आशा लकड़ा को चाहिए कि वे पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल का आय-व्यय का ब्योरा दें.

इसके अलावा राजीव रंजन ने कहा कि बरसात का मौसम आना बाकी है. लेकिन इससे पहले के छिटपुट बारिश से नालियों की स्थिति सामने दिखने लगी है. नालियों का पानी इस संक्रमण काल में लोगों के घरों तक प्रवेश कर रहा है. वहीं सैनिटाइजेशन के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है.

इसे भी पढ़ें – पलामू : मनातु प्रखंड में परहिया आदिम जनजाति के 6 रोगियों की हालत गंभीर, बेहतर इलाज की नहीं हो रही है व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button