Corona_UpdatesJharkhandRanchiTOP SLIDER

NEWSWING IMPACT: RIMS में बेड दिलाने के नाम पर 30 से 50 हजार वसूली की जांच का CM ने दिया आदेश

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स में बेड और वेंटीलेटर दिलाने के नाम पर वसूली के मामले को संज्ञान में लेते हुए उसकी जांच के आदेश दे दिये हैं.

बता दें कि दलालों द्वारा 30 हजार रुपये में ऑक्सीजन बेड और 50 हजार रुपये में वेंटीलेटर दिलाने का दावा करने से संबंधित खबर न्यूजविंग ने प्रमुखता से चलायी थी. खबर पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “@JharkhandPolice @ranchipolice मामले का संज्ञान लें एवं दोषियों को पकड़ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें.”

इसे भी पढ़ें:ऑक्सफोर्ड की शिक्षिका समेत रिम्स में 21 की कोरोना से मौत

रिम्स में बेड और ऑक्सीजन दिलाने के नाम पर सौदेबाजी का धंधा चलानेवालों का एक पूरा नेटवर्क सक्रिय हो गया है. न्यूजविंग ने दलालों की ऐसी ही सौदेबाजी की एक रिकॉर्डिंग चलायी थी. इस बीच सीएम की ओर से जांच के आदेश के बाद पुलिस एक्शन मोड में है. दलालों की तलाश की जा रही है.रिम्स में इसके पहले ब्लड बैंक में भी दलालों का गिरोह सक्रिय रहा है.

Related Articles

Back to top button